भारत बंद के बीच छठे दौर की वार्ता टली, बेनतीजा रही किसान नेताओं और अमित शाह की प्री मीटिंग

Share and Enjoy !

Shares

भारत बंद के बीच छठे दौर की वार्ता टली, बेनतीजा रही किसान नेताओं और अमित शाह की प्री मीटिंग

लुधियाना (राजकुमार साथी) 8 दिसंबर के भारत बंद के बावजूद नए खेती कानूनों पर गतिरोध बना हुआ है। इसी बीच किसान नेताओं केंद्रीय गृह मंत्री के बीच हुई प्रीमीटिंग भी बेनतीजा ही रहै। जिसके चलते छठे दौर की वार्ता टाल दी गई है। प्रीमीटिंग के दौरान किसान संगठन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन सरकार का कहना है कि कानूनों को रद करना संभव नहीं है, इनमें सिर्फ संशोधन किए जा सकते हैं। पांच दौर की वार्ता के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने की वजह से गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार शाम 13 किसान नेताओं को वार्ता के लिए बुलावा भेजा था। मीटिंग में राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हनन मुल्ला, शिव कुमार कक्का, बलवीर सिंह राजेवाल, जगजीत सिंह, रुलदू सिंह मानसा, मनजीत सिंह राय, बूटा सिंह बुर्जगिल, हरिंदर सिंह लक्खोवाल, दर्शन पाल, कुलवंत सिंह संधू और बोध सिंह मानसा ने हिस्सा लिया था।

आल इंडिया किसान सभा के नेता और माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य हनन मुल्ला ने गृह मंत्री शाह के साथ बैठक के बाद बताया कि सरकार ने कानूनों में सिर्फ कुछ संशोधनों का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने दावा कि सरकार कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव लिखित में देने के लिए राजी हैं, लेकिन बैठक में मौजूद सभी 13 किसान संगठन कानूनों को रद करने से कम पर तैयार नहीं हैं। राकेश टिकैत ने बताया था कि हम उम्मीद करते हैं कि रास्ता निकलेगा।  हमारी मांगें वही हैं, सरकार के पास इन्हें मानने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। दूसरी तरफ किसानों का भारत बंद शांतिपूर्ण रहा।

पंजाब किसान यूनियन से जुड़े आरएस मनसा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है। सीपीआई नेता सीताराम येचुरी ने बताया कि कृषि विरोधी कानूनों को लेकर विपक्षी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल कल शाम 5 बजे राष्ट्रपति कोविंद से मिलेगा। इस दौरान राहुल गांधी, शरद पवार समेत पांच नेता मौजूद रहेंगे। सिंघू बॉर्डर पर चले रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पंजाब किसान यूनियन के नेता आरएस मनसा ने कहा कि हम दिल्ली या हरियाणा से किसी को भी असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते हैं। हमें रामलीला मैदान पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने विरोध कर रहे किसानों के लिए स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में बदलने की अनुमति से इनकार कर दिया है। अब जनता को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। क्या इसका मतलब यह है कि वह नजरबंद है?

अखिल भारतीय वकील संघ ने भारत बंद के समर्थन में तीस हजारी जिला न्यायालय में विरोध प्रदर्शन किया। तीस हजारी बार एसोशिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि विरोध पर सरकार की प्रतिक्रिया चिंता का विषय है। किसानों के साथ वकीलों की बिरादरी खड़ी है। ये कानून तो किसानों के पक्ष में है और ही वकीलों के।  आम आदमी पार्टी ने एक बार कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्ट किया गया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कल जब अरविंद केजरीवाल किसानों से मिलने सिंघु बॉर्डर गए थे, उसके बाद से भाजपा बुरी तरह घबरा गई है। भाजपा नेताओं ने उसके बाद से अरविंद केजरीवाल को हाउस अरेस्ट कर रखा है। भाजपा को डर है कि कहीं अरविंद केजरीवाल किसानों के समर्थन में सडक़ पर निकल आएं। शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बंद नहीं है। किसान संघों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा के गंज चौक पर टायर जलाया। पंजाब में भारत बंद के दौरान बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में काफी संख्या में किसान संगठनों के सदस्य रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। नाभा के रोहटी पुल चौक के पास किसानों ने जाम लगाया और सडक़ पर धरना दिया। यहां श्री गुरुद्वारा साहिब की ओर से धरना दे रहे लोगों को लंगर वितरित किया गया।

अमृतसर के जंडियाला गुरु में किसान संगठनों की भारत बंद की कॉल के दैरान जीटी रोड पर धरना में कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह डैनी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

फाजिल्का की मंडी लाधुका के निकट विभिन्न किसान संगठनों ने हाईवे पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। धरने में हल्का विधायक देवेंद्र सिंह घुबाया भी शामिल हुए।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *