ब्वॉय फ्रेंड के लिए पति का गला कुल्हाड़ी से काटा

Share and Enjoy !

Shares

पुलिस ने हत्यारे ब्वॉय फ्रेंड और मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अमर ज्वाला ब्यूरो)। यहां के भाजपा नेता प्रेम मोहन खरवार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पड़ोसी गांव के युवक शमशाद के इश्क में अंधी हुई उसकी पत्नी बिंदू ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर कल्हाड़ी से उसका गला काटकर लाश जंगल में फेंकी थी। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

                                                      प्रेम मोहन

दरअसल, प्रेम मोहन पिछले चार-पांच दिनों से अपने घर से गायब थे। उनके पिता ने पुलिस मेें उनकी गुमशुदरी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि उनका बेटा अकसर काम के सिलसिले में बाहर जाता रहता है, लेकिन वह इतने दिन घर से बाहर नहीं रहा। पुलिस और परिवार उसकी तलाश मेें जुटे रहे। घर से आठ किलोमीटर दूर जंगल में उसकी लाश बरामद होने के बाद उसकी हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस की सख्ती के आगे बिंदू टूट गई और उसने पुलिस को सारी बात बता दी। बिंदू ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद से ही उसके पति का व्यवहार बदल गया था। वह अकसर घर से बाहर रहने लगे। उससे अच्छे से बात भी नहीं करते थे। वे उसे कभी बाजार नहीं लेकर जाते थे। वह अकसर गांव की औरतों के साथ ही बाजार जाती थी।

इसी बीच बाजार में उसकी मुलाकात पड़ोस के गांव में रहने वाले शमशाद से हुई। शमशाद उससे चार साल छोटा था। लेकिन इश्क में यह सब बाते कुछ मायने नहीं रखती। दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और बात बेडरूम तक जा पहुंची। इसका पता प्रेम मोहन को लगा तो उसने बिंदू को समझाने का प्रयास किया। मगर इश्क में अंधी हुई पत्नी को पति प्रेम संबंधों में बाधक नजर आने लगा। लिहाजा उसने शमशाद के साथ प्लान बनाकर कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को शमशाद घर से 8 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक आया। जुर्म कबूल करने पर पुलिस ने दोनों को जेल भिजवा दिया है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *