फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई ट्रिप पर जा रही लड़कियां

Share and Enjoy !

Shares

अमृतसर के एक होटल का खाना खाने के बाद रास्ते में ही बिगड़ी हालत, लुधियाना स्टेशन पर गाड़ी रुकवाकर पहुंचाया सिविल अस्पताल

लुधियाना (देव सहगल / गगन अरोड़ा) मध्य प्रदेश से ट्रिप पर अपनी टीम के साथ निकली लड़कियां अमृतसर से लौटते समय गाड़ी में ही फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई। टीटी ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकवाकर मेडिकल टीम की मदद से सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से ठीक होने के बाद उन्होंने मुंबई के लिए अगली यात्रा शुरू की। रेलवे स्टेशन के सुपरिटेडेंट अमरीक सिंह ने बताया कि अमृतसर से मुंबई सेंट्रल जा रही ट्रेन में महिला खिलाड़ियों का एक ग्रुप भी था।

इन लड़कियों ने अमृतसर के एक होटल से खाना पैक कराकर साथ रख लिया था और करीब 11 बजे वह खाना खाया। खाना खाते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी तत्काल ट्रेन के टीटीई को दी गई। जिसने स्टेशन पर फोन करके सारी जानकारी दी। रेलवे प्रशासन ने तत्काल लुधियाना सेहत प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सिविल सर्जन डॉ. हितिंदर कौर की अगवाई में तुरंत मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ रेलवे स्टेशन पर भेजी गई और पीड़ित लड़कियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। एबुंलेंस के अलावा स्टेशन सुपरिटेडेंट अमरीक सिंह ने डायरेक्टर की गाड़ी में भी लड़कियों को बिठाकर अस्पताल पहुंचाया। रेलवे अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी को लुधियाना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जीआरपी के एएसआई सुनील कुमार ने बिना किसी का इंतजार किए तत्काल लड़कियों को एबुंलेंस में बिठाकर रवाना किया। ताकि समय पर उन्हें इलाज मिल सके।

उधर, इलाज के लिए पहुंची लड़कियों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एसी इत्यादि की व्यवस्था सहीं नहीं होने की शिकायत भी की। उनकी शिकायत यह भी रही कि रेलवे अस्पताल से कोई सीनियर डॉक्टर उनकी खैरखबर लेने नहीं पहुंचा। सिविल अस्पताल के डॉ. चरन कमल ने बताया कि सभी लड़कियां मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। खिलाड़ी होने की वजह से सरकारी खर्च पर यह ट्रिप पर निकली हैं। अमृतसर घूमने के बाद यह ग्रुप मुंबई जा रहा था। डॉ. चरन कमल के अनुसार इलाज के लिए पहुंची लड़कियों ने बताया कि उन्होंने अमृतसर के होटल से खाना रास्ते के लिए पैक कराया था। उसे खाने के बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई थी।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *