पुलिस की नजरबंदी से परेशान मंड ने की फरार होने की कोशिश

Share and Enjoy !

Shares

     आतंकवादियों की ओर से जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस ने मंड को उनके ही घर में कर रखा है नजरबंद

लुधियाना (राजकुमार साथी)। आतंकवादियों की ओर से दी गई जान से मारने की धमकी के बाद पुलिस की शरण में आए किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड अपने ही घर में लगातार नजरबंद चल रहे थे। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने उन्हें उनके ही घर में नजरबंद कर रखा था। मगर रविवार को मंड ने अपने घर से भागने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका तो वह जमीन पर लेट गया। मंड का कहना है कि वह जिला पुलिस से परेशान हो चुका है। वह उसे किसी भी सामाजिक फंक्शन में नहीं जाने देते। उसका कारोबार भी बंद पड़ा है। लिहाजा उसे रोटी का इंतजाम करना भी भारी लगने लगा है।

उसने कहा कि वह पुलिस कमिनश्नरेट का क्षेत्र छोडक़र जगरांव पुलिस के ऐरिया में रहना चाहता है। अगर पुलिस ने उसकी नजरबंदी खत्म नहीं की तो वह घर की चाबियां पुलिस-प्रशासन को सौंप देगा। बताते चलें कि आतंकियों से धमकियां आने के बाद पिछले साढ़े तीन महीने से पुलिस ने उसे घर में ही नजरबंद कर रखा है। जिससे उसकी आर्थिक हालत खस्ता हो चुकी है। वह अपनी समस्या बताने के लिए पुलिस अधिकारियों को फोन करते हैं, मगर उसका फोन नहीं उठाया जा रहा।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *