पंजाब सरकार के मंत्रीमंडल की मीटिंग हुई

Share and Enjoy !

Shares

स्कूलों में सफाई व सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया, वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए लागू होगी स्क्रैप पॉलिसी, वेरका में 500 मुलाजिमों की भर्ती

लुधियाना (राजकुमार साथी)। शुक्रवार को पंजाब सरकार के मंत्रीमंडल की मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। मीडिया से बातचीत में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य के स्कूलों में सफाई व सुरक्षा के लिए विशेष फैसला लिया गया है। 14 हजार मुलाजिमों की भर्ती करने को हरी झंडी दी गई। इसके लिए 33 करोड़ का फंड भी जारी किया गया। पहली बार पंजाब के स्कूलं में सफाई सेवक और चौकीदारों की नियुक्ति की जाएगी।

https://www.youtube.com/@amarjwala856

टीचरों से केवल टीचिंग का ही काम लिया जाएगा। यह भर्ती पारदर्शिता के साथ होगी। चीमा ने बताया कि परिवहन विभाग में स्क्रैप पॉलिसी लागू की जाएगी। इसके तहत नई गाडिय़ों की रजिस्ट्रेशन पर टैक्स में छूट दजी जाएगी। वेरका प्लांटों में 500 से अधिक खाली पदों पर भर्ती होगी। पांच सालों में सी व डी ग्रुप के मुलाजिम रखे जाएंगे। इसके साथ ही पंजाब सिविल सेक्रेटरीएट में 150 सेवादार भर्ती किए जाएंगे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *