नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने भी ली शपथ, भाजपा के नंद किशोर बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

Share and Enjoy !

Shares

नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने भी ली शपथ

भाजपा के नंद किशोर बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

 

पटना। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली। उनके साथ भाजपा के तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके अलावा 14 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इनमें भाजपा के 7, जदयू के 5, हम वीआईपी का 1-1 विधायक शामिल है।

भाजपा के विधायक नंद किशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। पिछली बार स्पीकर रहे जदयू के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवा लाल चौधरी, शीला देवी, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) से जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखी मुकेश सहनी, भाजपा से मंगल पांडेय, राम सूरत, अमरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रीत पासवान जीवेश मिश्र ने मंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश की पहली कैबिनेट मीटिंग मंगलवार को होगी और विधानसभा का नया सत्र 23 नवंबर को शुरू होगा। राजद नेता तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *