नरेश धींगान ने नगर निगम ए-जोन में फहराया तिरंगा

Share and Enjoy !

Shares

भावाधस, डॉ. अंबेडकर संघर्ष मोर्चा और नगर निगम कर्मचारी यूनियन ने मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

लुधियाना (राजकुमार साथी)।  भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस), डॉ. अंबेडकर संघर्ष मोर्चा और नगर निगम कर्मचारी यूनियन की ओर से ए-जोन स्थित कार पार्किंग में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें तीनों संगठनों के संयुक्त मुखी वीरश्रेष्ठ नरेश धींगान ने तिरंगा फहराया।

राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था, लेकिन 26 जनवरी 1950 को बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की ओर से लिखे गए संविधान के लागू होने के बाद देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार मिला। हर नागरिक को अपने विचार व्यक्त करने, अपनी इच्छानुसार धर्म को अपनाने, अपनी मर्जी की पूजा पद्धति अपनाने और एक समान वोट का अधिकार मिला।

वोट के अधिकार की वजह से ही देश की सबसे बड़ी कुर्सी पर बैठे प्रधानमंत्री को भी हर पांच साल बाद जनता की कचहरी में आकर वोट मांगना पड़ता है। संविधान के कारण ही झोंपड़ी में रहने वाले और महल में रहने वाले व्यक्ति की वोट की कीमत एक जैसी ही आंकी जाती है।

उन्होंने कहा कि संविधान की ताकत के कारण ही श्रीमति इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, श्रीमति प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति, बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती को उत्तर भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का सौभाज्य प्राप्त हुआ था।

संविधान की इसी ताकत के कारण ही अति पिछड़ा वर्ग में शामिल आदिवासी समाज से संबंधित श्रीमति द्रौपदी मूर्मू आज देश की राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम इसी आजादी को भविष्य में भी कायम रखना चाहते हैं तो हम सभी को संविधान की रक्षा करनी होगी। इसी कारण देश की एकता व अखंडता कायम रह सकती है।

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को देश की एकता-अखंडता को कायम रखने, देश के संविधान में पूर्ण आस्था व निष्ठा रखने और संविधान की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री वीरश्रेष्ठ राजकुमार साथी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री वीरश्रेष्ठ धर्मवीर अनार्य, यूनियन के वाइस चेयरमैन वीर मदन लाल जोश, भावाधस के जिला संयोजक वीरश्रेष्ठ भोपाल सिंह पुहाल, शहरी अध्यक्ष वीर आकाश लोहट, भावाधस व्यापार विंग के प्रधान वीर मनोज चौहान, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीर नीरज सुबाहू, सहायक कन्वीनर वीर पिंका चंडालिया, यूथ विंग के प्रधान वीर कुलदीप धींगान, नगर निगम कर्मचारी यूनियन के ए-जोन के प्रधान वीर विक्की रहेला, बी-जोन के प्रधान वीर सुभाष सौदे, सी-जोन के प्रधान वीर सुरेश शैली, डी-जोन के प्रधान वीर शिव कुमार पारचा, कैशियर वीर वरुण राज, डॉ. अंबेडकर संघर्ष मोर्चा के प्रधान वीर प्रदीप लांबा, सीनियर वाइस प्रधान वीर राजवीर चौटाला, वाइस प्रधान वीर कुलदीप चौहान, मोर्चा यूथ विंग के प्रधान वीर अर्जुन धींगान, मोर्चा के शहरी प्रधान वीर राजेश टांक, वीर सुमित चौटाला, वीर सुधीर बिडलाण, वीर अरुण सूद, वीर विकास सौदे, वीर गुरमीत राय, वीर मोनू सिद्धू, वीर अर्जुन शर्मा, वीर अक्षय कुमार, वीर गौतम पारचा, वीर राजन पारचा, वीर बलबीर सिंह, वीर शिवा जेडी, वीर सुभाष दुज्गल, पूजा, मीनू गागट समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *