फेंगशुई : पूर्व दिशा में रखा कछुआ बनाएगा सेहतमंद

Share and Enjoy !

Shares

फेंगशुई : पूर्व दिशा में रखा कछुआ बनाएगा सेहतमंद

लुधियाना। इंसान का जीवन और मौत सिर्फ ऊपर वाले के हाथ में होता है, मगर जितना भी जीवन हो, सेहतमंद होना चाहिए। भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को इन बीमारियों से दूर रखने के लिए सभी को संयमित जीवनशैली अपनानी चाहिए। लेकिन संयमित होने के बावजूद लोग बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर के अंदर पूर्व दिशा में रखा कछुआ परिवार को सेहतमंद रखता है। कछुए को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। कछुए को घर में इसे रखने से परिवारवालों की आयु लंबी होती है। मान्यता है कछुए में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की शक्ति होती है। घर वाले लोगों की दीर्घायु होने के लिए क्रिस्टल का बना हुआ एक कछुआ घर की पूर्व दिशा में रखें। इसके अलावा अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो घर में मिट्टी का बना कछुआ रखें।

घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भरकर रख दें।

पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से आयु में वृद्धि होती है और पानी में दही मिलाकर स्नान करने से संपत्ति में वृद्धि होती है। परिवार को एक सूत्र में पिरोये रखने के लिए घर की बैठक में बांस के पौधे लगाएं। पूरे परिवार का चित्र लकड़ी के फ्रेम में जड़वाकर घर में पूर्वी दीवार पर लटकाएं।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *