भावाधस की राष्ट्रीय कमेटी ने किया फैसला, राष्ट्रीय निर्देशक नरेश धींगान लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Share and Enjoy !

Shares
भावाधस की उच्च स्तरीय मीटिंग में उपस्थत राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक स्वामी चंद्रपाल अनार्य, राष्ट्रीय निर्देशक बालचंद आदिवासी, प्यारे लाल अंजान व राष्ट्रीय मुख्य संचालक विरोत्तम शिव कुमार बिडला। 

 

किसी भी राजनीतिक पार्टी की ओर से वाल्मीकिन समाज दे नेता तो टिकट नहीं देने पर लिया फैसला

लुधियाना  (दीपक साथी)। पंजाब में किसी भी राजनीतिक पार्टी की ओर से वाल्मीकिन समाज के नेता को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देने पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की राष्ट्रीय कमेटी ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। निर्णय के मुताबिक भावाधस के राष्ट्रीय निर्देशक व राजनीतिक विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश धींगान लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

संस्था के सर्वोच्च निर्देशक व धर्म गुरू स्वामी चंद्रपाल अनार्य की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान मोहाली से राष्ट्रीय निर्देशक वीरश्रेष्ठ बालचंद आदिवासी, अमृतसर से राष्ट्रीय निर्देशक वीरश्रेष्ठ प्यारे लाल अंजान, चंडीगढ़ से राष्ट्रीय मुख्य संचालक विरोत्तम शिव कुमार बिडला, कैथल (हरियाणा) से राष्ट्रीय संचालक वीरश्रेष्ठ रामलाल कल्याण, यमुना नगर (हरियाणा) से राष्ट्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष विरोत्तम चौधरी महेश द्राविड़ तथा शामली (उत्तर प्रदेश) से राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीरश्रेष्ठ दिनेश गहलोत शामिल हुए। राष्ट्रीय कमेटी ने चल रहे लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने के बाद निर्णय लिया कि पंजाब में सभी राजनीतिक पार्टियां वाल्मीकिन समाज को नजरअंदाज करती आ रही हैं। जबकि पंजाब में वाल्मीकिन समाज की जनसंख्या 20 लाख से ज्यादा है। यह समाज पंजाब दी सभी 13 सीटों पर उम्मीदवारों को जिताने व हराने की क्षमता रखता है।

                                          नरेश धींगान की फाइल फोटो।

बताते चलें कि नरेश धींगान 1997 में विधानसभा चुनाव व नगर निगम चुनाव लड़ चुके हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के बेहद करीबी रहे हैं तथा प्रकाश सिंघ बादल उन्हें अपने बेटे की तरह प्यार करते थे। इसी वजह से वह अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में भगवान वाल्मीकि तीर्थ विकास बोर्ड के सदस्य होने के साथ-साथ लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ट्रस्टी, खादी बोर्ड पंजाब दे डायरैक्टर, लेबर विभाग के मिनिमम वेज कमिशन के सदस्य, शिरोमणी अकाली दल की राष्ट्रीय कमेटी के विशेश आमंत्रित सदस्य तथा शिअद एससी विंग में राष्ट्रीय उप प्रधान भी रह चुके हैं। 2017 में वे कांग्रेस में शामिल हुए तो सरकार ने उन्हें जिला शिकायत निवारण कमेटी का सदस्य, जेल विजिटर बोर्ड का सदस्य, लेबर वेल्फेयर बोर्ड के सदस्य तथा चन्नी सरकार में पंजाब अनुसूचित जातियां भूमि विकास एवं वित्त निगम के वाइस चेयरमैन भी नियुक्त किया। वर्तमान में वे आम आदमी पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव व जालंधर में हुए लोकसभा उप चुनाव में पार्टी का प्रचार करने वाले नरेश धींगान ने लुधियाना या फतेहगढ़ साहिब की टिकट मांगी थी। मगर पार्टी की ओर से नजरअंदाज किए जाने पर उन्होंने भावाधस की ओर से लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे पर सहमति जता दी है। संस्था की उच्च स्तरीय कमेटी ने निर्णय लिया है कि चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली व हिमाचल प्रदेश से भावाधस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नरेश धींगान के हक में चुनाव प्रचार के लिए लुधियाना आएंगे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *