6 को होगा टोल प्लाजा, रिलायंस पंप और मॉल्स का घेराव

Share and Enjoy !

Shares

6 को होगा टोल प्लाजा, रिलायंस पंप और मॉल्स का घेराव
किसानों ने फूंके मोदी, सोनिया, सुखबीर और हरसिमरत के पुतले
उग्र होता जा रहा है किसानों का आंदोलन, भाजपा नेता तरुण चुघ का किया घेराव
खेत बिलों के खिलाफ रेल ट्रैक पर डटे हैं किसान
जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। खेती बिलों को लेकर चल रही किसानों का आंदोलन उग्र रूप धारण करता जा रहा है। शुक्रवार को नौवें दिन रेल ट्रैक पर डटी किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी, अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के पुतले फूंके। उन्होंने भाजपा नेता तरुण चुघ का घेराव करके जमकर नारेबाजी की। इस मौके कमेटी के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर, सविंदर सिंह चुताला, सुखविंदर सिंह सभरां औ्र गुरबचन चब्बा ने कहा कि कार्पोरेट घरानों की दलाल राजनीतिक पार्टियां किसान आंदोलन के समानांतर कार्यक्रम करके उनके आंदोलन को फेल करना चाहती है। लेकिन किसान उनकी साजिशों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर को टोल प्लाजा, मॉल्स, रिलायंस पेट्रोल पंप और भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा। उन्होंने किसानों और मजदूरों को अंबानी, अटानी जैसे कार्पोरेट घरानों की चीजों का बायकाट करने की अपील की। इस मौके पर रणबीर सिंह डुगरी, सुखदेव सिंह, बख्शीश सिंह सुल्तानी, गुरप्रीत सिंह कालियांवाली, गुरप्रीत सिंह गोपी, कुलबीर सिंह काहलों, गुरप्रताप सिंह, कुलदीप सिंह बेगोवाल, कशमीर सिंह ठठारुला, जगमोहन सिंह, गुरजीत सिंह, सुदेश रानी, दर्शन कौर, अशोक तलवार, सकत्तर सिंह कोटला, लखविंदर सिंह, गुरदेव सिंग गगोमाहल व बलवंत सिंह कोटला ने भी संबोधित किया।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *