14 से 16 अगस्त तक जाम रहेगा सरकारी बसों का चक्का

Share and Enjoy !

Shares

रोडवेजपनबस कर्मचारी यूनियन ने दे रखी है हड़ताल की चेतावनी

लुधियाना (राजकुमार साथी) मांगों को लेकर रोडवेजपनबस कर्मचारी यूनियन ने 14 से 16 अगस्त तक हड़ताल करने की चेतावनी दी है। जिसके चलते तीन दिन तक सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का घेराव करने का ऐलान भी किया है। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों के साथसाथ मुख्यमंत्री से भी उनकी बैठक हो चुकी है। मगर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यूनियन के नेताओं की 10 जुलाई को पैनल मीटिंग होनी थी, मगर बाढ़ आने के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। यूनियन के उप प्रधान चानण सिंह ने कहा कि सरकार ने 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, मगर अब सरकार इस वादे को पूरा नहीं कर रही। सरकार को ठेके पर काम कर रहे 66 सौ कर्मचारियों को तुरंत पक्का करना चाहिए और अधिकारियों की मनमर्जी खत्म करते हुए सेवा शर्तों में सुधार किया जाना चाहिए।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *