सोम प्रकाश का दावा, भाजपा के संपर्क में हैं 33 किसान यूनियन

Share and Enjoy !

Shares

सोम प्रकाश का दावा, भाजपा के संपर्क में हैं 33 किसान यूनियन

लुधियाना (राजकुमार साथी) केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने दावा किया है कि खेती सुधार कानून को लेकर 33 किसान यूनियनों के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोम प्रकाश ने कहा कि खेती सुधार कानून भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा हैं। कांग्रेस ने भी इसे अपने चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल किया था। अब राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस इसके विरोध में खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में साफ कर चुके हैं कि एमएसपी नहीं हटाया जाएगा। मंडीजैसा पुराना सिस्टम लागू रहेगा। खेती सुधार कानून के बाद अब किसान अपनी मर्जी से मंडी के अंदर या बाहर अपनी फसल बेच सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दावा किया की कानून बनने से पहले इस बिल के संबंध में पार्टी के पदाधिकारियों ने पंजाब के दो बड़े किसान यूनियन नेताओं को पहले ही जानकारी दे दी थी। वे किसानों को किसी भी स्तर की बातचीत के लिए आमंत्रित करते हैं। इसमें प्रदेश स्तर से लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री तक का प्लेटफार्म उनके लिए तैयार किया गया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही किसान राजनीतिक पार्टियों के बहकावे से बाहर निकल कर खेती सुधार कानून की असलियत जान जाएंंगे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *