लुधियाना पश्चिमी उप-चुनाव : टिकट के लिए पैनल में भेजे गए चार नेताओं के नाम, सिख चेहरे के तौर पर एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को रखा गया है पैनल में

Share and Enjoy !

Shares


लुधियाना (राजकुमार साथी)। हलका पश्चिमी के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर अगले दो महीनों के भीतर उप चुनाव कराए जाने की संभावना है। इसके लिए सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने पहले ही राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित कर रखा है। कांग्रेस की ओर से पूर्व कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू पर ही दांव लगाए जाने की चर्चा है। जबकि भाजपा ने टिकट के लिए 2022 में इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू समेत चार नेताओं के नाम पैनल में शामिल करके पार्टी हाईकमान को भेजे हैं। गत दिनों लुधियाना पहुंचे भाजपा के पंजाब प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्य मंत्री विजय रुपाणी ने इस उप-चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों से मंत्रणा की थी। बताया जा रहा है कि चार संभावित उम्मीदवारों में पूर्व विधायक प्रेम मित्तल के बेटे अशोक मित्तल, भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू और पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों का नाम शामिल है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी के साथ हुई मीटिंग में संभावित नामों पर चर्चा हुई है। इन नामों की सूची हाईकमान को भेज दी गई है। फाइनल नाम पर मुहर हाईकमान से ही लगेगी। हाईकमान जिसके नाम पर मुहर लगाएगा, उसका चुनाव में पूरा समर्थन किया जाएगा। बताते चलें कि अशोक मित्तल भाजपा के पुराने नेता हैं। इनके पिता प्रेम मित्तल विधायक रह चुके हैं। इनको राजनीति विरासत में मिली है। जीवन गुप्ता दो बार भाजपा प्रदेश के महासचिव रहे हैं। 20 साल से भाजपा से जुड़े हैं। एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू 2022 में इसी हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने 28,107 वोट हासिल करके पार्टी को चौंका दिया था। एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू लुधियाना जिला कोर्ट में सीनियर वकील हैं। सिख चेहरे के कारण पार्टी ने इनके नाम पर भी मंथन किया है। बलविंदर सेखों को बड़बोले पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता रहा है। उसे 31 अगस्त 2021 को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *