
लुधियाना (राजकुमार साथी)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग ठाकुरों और रणबांकुरों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, वे मुगलों की नाजायज औलादें हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार मंत्री ने कहा कि ये लोग मुगलों से पैदा हुई क्रॉस ब्रीड हैं। यह लोग अपने बाप को बाप नहीं कहते हैं। ठाकुर रणबांकुरों ने हमेशा देश को बचाया है। अपनी सीमाओं की रक्षा की है। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं। जो देश का खाते हैं और मुगलों का गाते हैं। ऐसे लोग बेईमान हैं, देश के गद्दार हैं। मुगलों के समय भी देश में गद्दार थे और अंग्रेजों के समय में भी गद्दार रहे हैं। ऐसे लोग अब भी हैं। हमारी जो संस्कृति बची हुई है, केवल रणबांकुरों के कारण बची है।