बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी पर सख्त हुई भाजपा

Share and Enjoy !

Shares

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी पर सख्त हुई भाजपा

पटना। बिहार एनडीए में वही रहेगा, जो नीतीश जी को एनडीए का नेता स्वीकार करेगा यह कहना है डिप्टी सीएम सुशील मोदी का। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुशील मोदी और बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवालने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार एनडीए में वही रहेगा, जो नीतीश जी को एनडीए का नेता स्वीकार करेगा। सरकार बनी तो मुख्यमंत्री भी नीतीश होंगे। कोई कन्फ्यूजन ना रखें। राम विलास पासवान बीमार हैं। दिल्ली में हैं। अगर वह स्वस्थ होते तो लोजपा के मामले में ऐसी स्थिति कभी नहीं बनती। उन्होंने बताया कि यहां भाजपा 121, जदयू 115 और मांझी की पार्टी हम 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

चिराग की नीतीश को चुनौती

एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर नीतीश को चुनौती दी है। चिराग ने ट्वीट किया कि अगली सरकार बनते ही सात निश्चय योजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर सभी दोषियों को जेल भेजा जाएगा। दरअसल, चिराग का निशाना नीतीश पर था, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में 7 निश्चय का वादा किया था। इसके तहत अलगअलग क्षेत्रों में सरकार बनने पर किए जाने वाले कामों का जिक्र था। हाल ही में नीतीश ने कहा कि उन्होंने इन 7 निश्चय पर बहुत काम किया है और काफी काम बाकी है। इस बार भी वो 7 निश्चय लेकर जनता के बीच जाएंगे। बताते चलें कि राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन की तरफ से राष्ट्रीय जनता दल 144, कांग्रेस 70 लेफ्ट 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *