प्रेमी के साथ पौने दो घंटे बात करके पति को दे दिया जहर

Share and Enjoy !

Shares
                                                                                        अनुज और पिंकी

लुधियाना (राजकुमार साथी)। दो साल पहले शादी कर मुजफ्फरनगर स्थित अपनी ससुराल पहुंची पिंकी ने पौने दो घंटे तक अपने प्रेमी से फोन पर बात की ओर फिर अपने पति अनुज को कॉफी में जहर मिलाकर दे दिया। हालांकि तत्काल अस्पताल में ले जाने पर अनुज की हालत अब खतरे से बाहर है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पिंकी शादी के बाद भी अपने प्रेमी से बात करती थी। वह हर रोज वीडियो कॉल पर ही बात करती थी। पिंकी ने प्रेमी से 1.42 घंटे वीडियो कॉल पर बात कर पूरी प्लानिंग की, फिर अनुज को जहर दे दिया। अनुज की बहन पूनम ने बताया कि उसका भाई मेरठ के एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। उसकी शादी 9 फरवरी, 2023 को गाजियाबाद के फरूकनगर निवासी पिंकी उर्फ सना से हुई थी। शादी के एक दो दिन तक सब सही रहा। इसके बाद से पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया। अनुज दिनभर ऑफिस में रहता और पिंकी पूरे दिन फोन पर लगी रहती थी।

                                                                             अपने प्रेमी वासू के साथ पिंकी

अनुज को पिंकी के प्रेमी वासू के बारे में पता चला तो वह उदास रहने लगा। पूनम के मुताबिक भाई ने बताया था कि उसे पिंकी के मोबाइल में उसके प्रेमी के साथ मनाली ट्रिप के फोटो मिले हैं। जब उसने पिंकी से इस बारे में पूछा तो वो फिर झगड़ा करने लगी। काफी बहस के बाद पिंकी ने बताया कि उसका अपने ताऊ की लडक़ी के बेटे से 5 साल से अफेयर चल रहा है। उसने यह शादी घरवालों के दबाव में आकर की है। अनुज ने पिंकी को बॉयफ्रेंड से बात करने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद बढऩे लगा। पिंकी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। भाई और पिंकी में जब ज्यादा झगड़ा होने लगा तो पिंकी ने मायके में रहते हुए 25 फरवरी को पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने दोनों की आमने-सामने बातचीत कराई। महिला थाने में काउंसलिंग के बाद पिंकी 22 मार्च को एक महीने के लिए ससुराल आ गई। इसके बाद 25 मार्च को मौका पाकर पिंकी ने अनुज को कॉफी में जहर मिलकर दे दिया।

                                                                                                       पिंकी

कॉफी पिलाने से पहले भी पिंकी ने अपने प्रेमी से 1 घंटे 42 मिनट वीडियो कॉल पर बात की थी। उसी के साथ मिलकर अनुज को मारने की पूरी प्लानिंग बनाई। कॉफी पीने के तीन मिनट बाद ही भाई की तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने के बाद भाई बेहोश हो गया। उन्हें एम्बुलेंस से खतौली लेकर गए। वहां के डॉक्टरों ने हालत खराब होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती अनुज शर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी रात को छत पर जाकर प्रेमी से बात करती थी। उसके मोबाइल में उसके साथ के फोटो हैं।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *