
बेटियों पर गंदी नजर रखने लगा दलाल तो महिला ने किया विरोध, दलाल ने खुद ही कर दी महिला की शिकायत
लुधियाना (राकुसा)। हरियाणा के फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए उसे लाडली योजना के तहत पेंशन लगवाने का झांसा दिया और नगर निगम से उसके पति का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर विधवा पेंशन लगवा दी। बाद में वही व्यक्ति महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसका शारीरक शोषण करने लगा। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार जब वह महिला दी बेटियों पर गंदी नजर रखने लगा तो उसने (महिला ने) विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उक्त व्यक्ति ने स्वयं ही महिला की पति के जिंदा रहते फर्जी विधवा पेंशन लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। जिसके चलते यह मामला हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भटिया के सामने पहुंचा। उन्होंने यह जांच करने को कहा कि पति के जिंदा रहते डेथ सर्टिफिकेट कैसे बन गया। जांच के दौरान एक दलाल का नाम सामने आया, जिसने प्रमाण पत्र बनाने के बदले में डेढ़ साल तक महिला का शारीरक शोषण किया। अपने बयान में महिला ने बताया कि दलाल ने उसे लाडली योजना केतहत पेंशन लगवाने की बात कही थी। पर उसने पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर विधवा पेंशन लगवा दी। रेनू भाटिया ने बताया कि दलाल ने ही शमशान घाट की फर्जी रसीद बनवाकर नगर निगम से डेथ सर्टिफिकेट बनवाया। फिर वह महिला को ब्लैकमेल करते हुए उसका शारीरक शोषण करने लगा। जब उसने अपनी गंदी नजर महिला की बेटियों पर डाली तो दोनों के बीच अनबन हो गई। रेनू भाटिया ने कहा कि दलाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।