लुधियाना (राजकुमार साथी)। नशा तस्करों के साथ पुलिस की मिलीभुगत का जीविंत उद्हरण लुधियाना शहर में देखने को मिला। डीजीपी गौरव यादव की अगवाई में पुलिस ने जिस इलाके में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया और वहां से ज्यादा कुछ बरामद नहीं होने का दावा किया, उसी जगह पर अगले दिन खुलेआम नशा बिकता देखा गया। इसकी वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने नाबालिग को नशा बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उक्त व्यक्ति ने माना कि वह 70 रुपए में गांजे की पुडिय़ा बेचता है। इलाका निवासियों का कहना है कि यहां पान की दुकानों पर महिलाएं सरेआम गांजा बेचती हैं। मगर जानकारी के बावजूद पुलिस एक्शन नहीं लेती। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी मजदूरों से झपटमारी भी करते हैं।