जीजा से चल रहे विवाद में कैबिनेट मंत्री को दो साल की जेल की सजा

Share and Enjoy !

Shares

15 साल पुराने प्रॉपटी पर कब्जे के विवाद में सुनाम कोर्ट ने सुनाई सजा

संगरूर (अमर ज्वाला ब्यूरो)। रिश्ते के जीजा के साथ चल रहे 15 साल पुराने प्रॉपर्टी विवाद में सुनाम कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को दो साल जेल व जुर्माने की सजा सुनाई है। उनके अलावा मामले में 8 लोगों को भी जेल व जुर्माने की सजा सुनाई गई है। हालांकि सजा होने के कुछ घंटों बाद ही मंत्री को जमानत मिल गई। मंत्री का दावा है कि वे ऊपरी अदालत में इस फैसले को चुनौती देंगे। मामले में शिकायतकर्ता राजिंदर दीपा का आरोप है कि वे रिश्ते में अमन अरोड़ा के बहनोई लगते हैं। साल 2008 में वह सुनाम से चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी बीच अमन अरोड़ा ने अपनी माता व अन्य साथियों को साथ लेकर उसके घर पर कब्जे की कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल डीएसपी को मामले की जानकारी दी। शाम को वह घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट कर कब्जे की कोशिश की गई। इस मामले में उसके खिलाफ (राजिंदर दीपा के) भी पर्चा दर्ज हुआ था। उसने कोर्ट में जांच के लिए पिटीशन दायर की थी। कोर्ट ने उन्हें राहत दे दी थी। आज इस मामले में यह फैसला आने से उन्हें इंसाफ मिला है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *