चुनाव से पहले दलबदल शुरू : कांग्रेसी पार्षद ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में जाने का अनुमान

Share and Enjoy !

Shares

लुधियाना (राजकुमार साथी)। नगर निगम चुनाव निकट आते ही दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। गत रात एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी पार्षद राशि अग्रवाल ने कांग्रेस से त्याग पत्र देने का ऐलान किया। अनुमान है कि राशि भाजपा में शामिल होंगी। हालांकि अभी तक उन्होंने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। राशि अग्रवाल ने कहा कि राजनीति में आते समय से ही उनकी आत्मा भाजपा से जुड़ी रही है, लेकिन उनके ससुर हेमराज अग्रवाल कांग्रेस के पुराने नेता हैं। इस कारण वह बतौर पार्षद कांग्रेस मेंं काम कर रही थीं। राशि ने कहा कि उन्होंने देशहित में यह फैसला लिया है। वह महिलाओं के हित में व भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करेंगी।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *