लुधियाना (राजकुमार साथी)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरू नानक स्टेडियम में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला ने प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया। समारोह में पहुंचे लोगों ने खूब भंगड़ा भी डाला। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ उनकी धर्मपत्नी गुरप्रीत कौर भी मौजूद रहीं।
खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर कहा कि सरकार युवाओं को खेल के मौके देती रहेगी। आने वाले समय में इससे भी बेहतर खेल समारोह करवाए जाएंगे। नशा से दूर करने के लिए युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने का यह बेहतर तरीका है। आज खेलों का समापन है, लेकिन ये खेल समारोह हर वर्ष इसी तरह चलते रहेंगे। पुरातन खेलों को जीवित करने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खेलों से हमारा सभ्याचार जीवित रहता है। हमें अपनी मिट्टी से जुड़ कर रहना है।
खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि पंजाब के युवा नशा छोड़ खेलों में रुची दे और फिर से पंजाब को रंगला पंजाब बना सके।