कोर्ट से नहीं मिली राहत, अंडरग्राऊंड हुए पूर्व कांग्रेसी विधायक

Share and Enjoy !

Shares

पत्रकार को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का दर्ज हुआ था केस

लुधियाना (राजकुमार साथी)। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर पत्रकार को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोपी पूर्व कांग्रेसी विधायक हरदयाल कंबोज अंडरग्राऊंड हो गया है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पटियाला के राजपुरा कस्बे में पत्रकार रमेश शर्मा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने पर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस मामले में विधायक के बेटे निर्भय सिंह समेत छह लोग आरोपी हैं। कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर कंबोज अंडग्राऊंड हो गए हैं। पत्रकार रमेश शर्मा ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट लिखकर अपनी वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया था। जिसमें पूर्व कांग्रेसी विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, उसका बेटा निर्भय सिंह, स्वतंत्रता सेनानी व डॉक्टरों के नाम लिए गए थे। रमेश शर्मा ने आरोपियों पर उसका ढाबा बंद कराने तथा उस पर झूठे केस डलवाने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया था। इंसाफ नहीं मिलने पर उसने सुसाइड कर लिया था।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *