किसानों को धरना स्थल खाली करने का नोटिस

Share and Enjoy !

Shares

किसानों को धरना स्थल खाली करने का नोटिस, दिल्ली पुलिस ने की नोटिस की कार्रवाई

लुधियाना (राजकुमार साथी)। किसान आंदोलन को खत्म करने में नाकाम रही केंद्र सरकार ने अब दिल्ली पुलिस के कंधों पर रखकर बंदूक चलाते हुए किसानों को धरना स्थल खाली करने का नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोट्र्स क मुताबिक गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों की गिरफ्तारी और टिकरी बॉर्डर पर लगाये गए दिल्ली पुलिस के नोटिस के बाद किसानों में रोष बढऩे लगा है। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने इसे केंद्र सरकार की घटिया मानसिकता बताया है। मोर्चा के नेता डॉ. दर्शनपाल ने इस कार्रवाई को किसानों को बदनाम करने की साजिश बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई से किसान आंदोलन कमजोर होने के बजाय मजबूत होता जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के संघर्ष को बदनाम करने आये भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मारपीट की। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने की बजाय किसानो को ही गिरफ्तार कर लिया। भाजपा द्वारा किसान आंदोलन को बदनाम करने की रोज कोशिशें की जा रही है। हम इसे सफल नहीं होने देंगे और किसानों का यह संघर्ष जरूर कामयाब होगा। टिकरी धरना स्थल पर दिल्ली पुलिस द्वारा कुछ पोस्टर लगाए गए है, जिसमें किसानों को जल्द धरना स्थल खाली करने की चेतावनी दी गई है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *