कांग्रेस फिर आशू पर ही खेलेगी हलका पश्चिमी से दांव

Share and Enjoy !

Shares


लुधियाना (राजकुमार साथी)। हलका पश्चिमी के उप चुनाव में कांग्रेस फिर से इसी हलके से जीतकर कैबिनट मंत्री रहे भारत भूषण आशू पर दांव खेल सकती है। राहुल गांधी के साथ नजदीकी संबंध होने के कारण उनका टिकट लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि लुधियाना से लोकसभा सदस्य व पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के साथ अंदरखाते इनके संबंध अच्छे नहीं माने जाते। आशु, राहुल गांधी के निकट माने जाते हैं और इन दिनों वे दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही आशु राहुल गांधी से मुलाकात करते नजर आए थे। लोकसभा चुनाव में आशु की कांग्रेस से टिकट पर प्रबल दावेदारी थी, लेकिन वडि़ंग ने लुधियाना में एंट्री करके आशु की टिकट काट दी थी।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *