लुधियाना (राजकुमार साथी)। कराटे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से ओपन पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2022 का आयोजन लायंस क्लब, लुधियाना में किया गया जिसमें अलग-अलग जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें तीन इवेंट्स करवाए गए जिसमें कराटे काता , कराटे फाइट और टीम काता शामिल थे। खिलाड़ियों ने अपने भार भर्ग के हिसाब से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लुधियाना के अल्विन अरोड़ा ने दो गोल्ड एवं एक ब्राउज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। एल्विन अरोड़ा मात्र 5 साल की उम्र में यह खिताब अपने नाम करने में सफल हुआ। पत्रकारों से बातचीत करते एल्विन अरोड़ा ने कहा कि उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना है। बातचीत करते ऑर्गेनाइजर अशोक कुमार ने कहा कि इस चैंपियनशिप में पूरे पंजाब के अलग-अलग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है।