बुटारी रेल ट्रैक पर किसानों ने फूंका पीएम का पुतला

Share and Enjoy !

Shares

बुटारी रेल ट्रैक पर किसानों ने फूंका पीएम का पुतला

जंडियाला गुरू। (सुरेंद्र कुमार) कुल हिन्द किसान संघर्ष तालमेल कमेटी ने रेल ट्रैक पर चल रहे धरने के 11वें दिन प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। जत्थेबंदियों ने घोषणा की कि अगर केंद्र सरकार अब भी नहीं जागी आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरने की अध्यक्षता निरपाल सिंह जौनके, बलविंदर सिंह दुधाला, प्रकाश सिंह थोथिया, दलबीर कौर बेदादपुर, दिलबाग सिंह सरहाली इंडियन फाम्र्स एसोसिएशन के कुलवंत सिंह भलाईपुर, जम्हूरी किसान सभा के नेता मुख्तयार सिंह मल्ला, रत्न सिंह रंधावा, हरभजन सिंह पट्टी, ऑल इंडिया किसान सभा के बलकार सिंह दुधाला, कामरेड लखबीर सिंह निजामपुराकिरती किसान यूनियन के युद्धवीर सिंह सरजा, जसपाल सिंह छज्जलवड्डी, किसान संघर्ष कमेटी के दलबीर सिंह बेदादपुर, किसान संघर्ष कमेटी (कोट बुड्ढा) के जगबीर सिंह सरहाली और हरजीत सिंह रवि ने की। किसान नेताओं ने कहा कि इस काले कानून के लागू होने से बड़े व्यापारी छोटे व्यापारियों को खा जाएंगे। इस दौरान हंसराज गोल्डन पर हुए हमले की निंदा भी की गई। धरने में शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के हरमीत सिंह रिंका, गुरजंट सिंह मुच्छल, देहाती मज़दूर सभा के अमरीक सिंह दाऊद, ऑल इंडिया खेत मज़दूर सभा के मंगल सिंह खजाला, गुरमेज सिंह तिमोवाल, मुख्तार सिंह मुहावा रविन्द्र सिंह छज्जलवड्डी भी मौजूद रहे।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *