बीबी जागीर कौर बनी एसजीपीसी की प्रधान

Share and Enjoy !

Shares

बीबी जागीर कौर बनी एसजीपीसी की प्रधान

अमृतसर (सुरेंद्र कुमार) शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की प्रधान बीबी जागीर कौर को शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का प्रधान बनाया गया है। उन्हें 122 वोट मिले। जबकि उनके विरोधी मिट्ठू सिंह को सिर्फ 20 वोट ही मिल सके। एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष अलविंदरपाल सिंह पक्खोके ने इस पद के लिए बीबी जागीर कौर का नाम पेश किया था। हरजिंदर सिंह धामी और गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने इसका अनुमोदन किया।

इसी दौरान एसजीपीसी सदस्य अमरीक सिंह शाहपुर ने ढींढसा गुट के मिट्ठू सिंह काहनके का नाम अध्यक्ष पद के लिए पेश कर दिया, इसलिए वोटिंग करवानी पड़ी। कुल 143 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें बीबी जगीर कौर को 122 और मिट्ठू सिंह को 20 वोट मिले। एक वोट रद हुआ। सुरजीत सिंह भिट्डेवड्ड को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बाबा बूटा सिंह को जूनियर उपाध्यक्ष चुना गया। एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका महासचिव बने। बीबी जगीर कौर ने कार्यकारिणी में बलदेव सिंह चुंगा, बाबा चरणजीत सिंह जस्सोवाल, नवतेज सिंह काउणी, सतविंदर  सिंह टोहड़ा, अजमेर सिंह खेड़ा, दर्शन सिंह सेरखा, भूपिंदर सिंह पहलवान, बीबी मलकीत कौर कमालपुरा, मिट्ठू सिंह काहनके और अमरीक सिंह शाहपुर को शामिल किया है। मिट्ठू सिंह काहनके और अमरीक सिंह शाहपुर का नाम विपक्ष के कहने पर कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

जगीर कौर पहले भी दो बार अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्हें एसजीपीसी की पहली महिला अध्यक्ष होने का सम्मान हासिल है। पहली बार 16 मार्च, 1999 से लेकर 30 नवंबर, 2000 तक और इसके बाद दूसरी बार 23 सितंबर, 2004 से 22 नवंबर, 2005 तक वे इस पद पर रहीं। वह अकालीभाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *