ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में लुधियाना के दो डीएफएससी गिरफ्तार

Share and Enjoy !

Shares
                                    डीएफएससी वेस्ट सुखविंदर सिंह गिल

लुधियाना (राजकुमार साथी) खुराक सिविल सप्लाई विभाग के ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले में विजिलेंस ने लुधियाना में तैनात रहे डीएफएससी वेस्ट सुखविंदर सिंह गिल डीएफएससी ईस्ट हरवीन कौर को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ विभागीय अधिकारी विजिलेंस के खिलाफ मोर्चा खोलने में जुट गए हैं। चंडीगढ़ में पनसप, मार्कफेड, पनग्रेन वेयर हाऊस के कर्मचारी और अधिकारी रोष प्रदर्शन करेंगे। दूसरी तरफ विजिलेंस ने दोनों डीएफएससी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।

                                   डीएफएससी ईस्ट हरवीन कौर

सुखविंदर गिल वर्तमान में फरीदकोट हरवीन कौर जालंधर में तैनात थे। वे टेंडर अलाटमेंंट के समय जिला टेंडर कमेटी के मेंबर रहे हैं। जांच में पता चला है कि सुखविंदर गिल ने ठेकेदार से दो लाख रुपए और एक आई फोन रिश्वत के तौर पर लिया था।

जबकि हरवीन कौर ने तेलू राम ठेकेदार से 3 लाख रुपए रिश्वत ली थी। इनकी गिरफ्तारी के बाद विभाग के अन्य कर्मचारियों अधिकारियों को भी कार्रवाई का डर सताने लगा है।

Share and Enjoy !

Shares

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *